फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में 75 से अधिक चोरी करने वाला खाटू श्याम में छिपा था, आठ लाख के सामान के साथ गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 11:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि खाटू श्याम से बबलू उर्फ बल्लू थोरात को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पहले से ही राजधानी भोपाल और अन्य जिलों में 75 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को पकड़ा है जो अब तक करीब 75 जगह चोरी और अन्य तरह की वारदातें कर चुका है। यह गिरोह भोपाल के हबीबगंज और टीटी नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद राजस्थान के खाटू श्याम में छिप गया था। पुलिस ने इस गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब आठ लाख का माल बरामद किया है। आरोपियों को पकड़ने और उनके रूट चार्ज का पता लगाने के लिए भोपाल पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या काम करते थे आरोपी, एक हुई दोस्ती और फिर बनाई राजा की हत्या की योजना

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि आरोपी बबलू उर्फ बल्लू थोरात पर पहले से ही राजधानी भोपाल और अन्य जिलों में मिलाकर 75 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपियों ने 3 जून को ई-7 अरेरा कॉलोनी स्थित अशोका सोसायटी स्थित स्वप्निल होम निवासी तारा कुजूर के घर से करीब आठ लाख का सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के समय तारा कुजूर कार्यालय गई हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बल्लू थोरात के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद मुखबिर से पता चला कि वह खाटू श्याम भाग गया है। गिरोह टीटी नगर थाना क्षेत्र में वारदात कर चुका है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसके पीछे लगी हुई थी, इसी बीच गिरोह का दूसरा साथी आयुष रजक निवासी कमला dkनगर पकड़ा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बबलू उर्फ बल्लू थोरात को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नगदी बरामद की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें