फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल लव जिहाद मामले के आरोपियों को भेजा जेल, पुलिस ने फंडिंग के एंगल पर की जांच तेज

Wed, 07 May 2025 08:23 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

भोपाल में छात्राओं से यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में संगठित गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी रिमांड पर है।  
विज्ञापन
भोपाल लव जिहाद - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में छात्राओं के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में तीन मुख्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इनमें फरहान, नबील और अली शामिल हैं। वहीं, एक अन्य आरोपी साहिल को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह था, जो महंगी जीवनशैली अपनाता था और लग्ज़री गाड़ियों व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करता था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इनकी फंडिंग कौन कर रहा था।
विज्ञापन



 छात्राओं के शोषण का मुख्य ठिकाना क्लब-90 नामक रेस्टोरेंट बताया गया है, जहां प्राइवेसी के नाम पर विशेष केबिन और रूम बनाए गए थे। राष्ट्रीय महिला आयोग के दखल के बाद कार्रवाई शुरू हुई। आयोग की सख्त आपत्ति के बाद प्रशासन ने क्लब-90 के अवैध हिस्से को गिरा दिया है। जिला प्रशासन ने इस रेस्टोरेंट की लीज निरस्त कर इसे नगर निगम के अधीन कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों द्वारा कॉलेज छात्राओं को इसी स्थान पर ले जाकर शोषण किया जाता था। वहीं, अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फंडिंग से जुड़े स्रोतों की भी जांच कर रही है। महिला आयोग ने मामले में पुलिस से कई सवालों के जवाब मांगे हैं और जांच की पारदर्शिता की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें