फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आरजीपीवी भ्रष्टाचार मामले में एबीवीपी का सीएम आवास पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 07 Apr 2024 11:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (आरजीपीवी) भ्रष्टाचार मामले में एबीवीपी ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
 
विज्ञापन
सीएम आवास पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया। एबीवीपी आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। एबीवीपी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना है कि करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला में करीब एक महीने 3 मार्च को केस दर्ज हुआ, लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।  उन्होंने पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन


19.48 करोड़ का घोटाला 
आरजीपीवी में 19.48 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और सेवानिवृत्त फाइनेंस अधिकारी ऋषिकेश वर्मा आरोपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इन तीनों की आरोपियों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया है। बता दें इस मामले में पुलिस ने अभी तक पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर यूनिवर्सिटी के पैसे को निजी खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है। अब आरोपियों को विदेश जाने से रोकने के लिए लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए भी केंद्र को लिखा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें