फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आप ने रानी अग्रवाल को बनाया मध्यप्रदेश का अध्यक्ष, सिंगरौली से है महापौर

Thu, 23 Mar 2023 10:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रानी अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी को महापौर चुनाव हराया। अग्रवाल 2018 में आप की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है। उस समय काफी कम वोट से हार गई थी।
विज्ञापन
सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने रानी अग्रवाल को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक ने आदेश जारी किए। 43 वर्षीय रानी अग्रवाल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सिंगरौली से महापौर है। अग्रवाल जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर सकती है। बता दें आम आदमी पार्टी ने कुछ समय पहले ही प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी थी। 
विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में भोपाल में जनसभा को संबोधित किया था। केजरीवाल ने चुनावी शंखनाद करते हुए 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 

पिछले नगरीय निकाय चुनाव में रानी अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी को महापौर चुनाव हराया। अग्रवाल 2018 में आप की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है। उस समय काफी कम वोट से हार गई थी। रानी अग्रवाल मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। 12वीं तक पढ़ी अग्रवाल का लकड़ी का कारोबार है। वह लंबे समय से समाज समाज सेवा से जुड़ी रही। वह इससे पहले बीजेपी से भी जुड़ी रही। वह उनका सियासी सफर सरपंच से शुरू हुआ। जो जिला पंचायत सदस्य होते हुए सिंगरौली मेयर की सीट तक पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें