इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में लोगों को प्रदूषित पानी की सप्लाई होने के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक राज्य स्तरीय समिति बनाई है। यह समिति पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। समिति को अपनी जांच रिपोर्ट एक महीने के भीतर राज्य सरकार को सौंपेगी।