फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जीआईएस 2025 के डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर में प्रदेश की परंपरा, परिवर्तन और प्रौद्योगिकी की दिखेगी झलक

Thu, 20 Feb 2025 10:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 के दौरान एक अत्याधुनिक डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित होगा,  जो मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी भविष्य का अनूठा संगम पेश करेगा। 
विज्ञापन
जीआईएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 में एक अत्याधुनिक डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर बनाया जाएगा। इसमें प्रदेश की परंपरा, परिवर्तन और प्रौद्योगिकी के संगम के मॉडल रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मॉडल का अवलोकन करेंगे। यह मॉडल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लेकर उसके तकनीकी रूप से सशक्त भविष्य तक की यात्रा को प्रदर्शित करेंगे।  यह डिजिटल सेंटर परंपरा, परिवर्तन और प्रौद्योगिकी का अनूठा मिश्रण होगा, जो मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक यात्रा को डिजिटल रूप में प्रस्तुत करेगा। इस सेंटर में आगंतुकों को राज्य के अतीत, वर्तमान और भविष्य की रोमांचक झलक मिलेगी, जो प्रदेश की नदियों की तरह प्रवाहमयी यात्रा का अनुभव कराएगी।
विज्ञापन


डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर के प्रमुख थीम जोन
यह केंद्र विभिन्न थीम आधारित जोन में विभाजित होगा, जो मध्य प्रदेश की विविधता और संभावनाओं को प्रदर्शित करेगा। इसमें मध्य प्रदेश की झलक, प्रकृति, वन्यजीव और धरोहर, औद्योगिी और स्मार्ट अर्थव्यवस्था, नवाचार, राज्य की उपलब्धियां, संस्कृति और आध्यात्मिकता और मध्य प्रदेश विजन 2047 की झलक को पेश किया जाएगा। Infinite Possibilities" (अनंत संभावनाएं) की थीम के तहत  मध्य प्रदेश नवाचार और निवेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगा। यह डिजिटल सेंटर वैश्विक निवेशकों और नीति निर्माताओं को राज्य में विकास, समृद्धि और तकनीकी प्रगति के अवसरों से अवगत कराएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें