मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने की कोशिश कर रही बैगा समाज की बेटी अनामिका बैगा का मामला सामने आने के बाद अब राज्य सरकार ने मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने अब सोशल मीडिया पर अनामिका की पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। धौहनी विधानसभा क्षेत्र के डेबा गांव की रहने वाली अनामिका बैगा डॉक्टर बनने का सपना देख रही है। आर्थिक तंगी के कारण वह अपनी मेडिकल की पढ़ाई के लिए सरकारी सहायता चाहती थी। मुख्यमंत्री के बहरी आगमन के दौरान वह उनसे अपनी बात रखने पहुंची थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे आगे नहीं जाने दिया गया। इस दौरान अनामिका भावुक हो गई और मीडिया के सामने अपनी परेशानी साझा की।