सीएम डॉ. मोहन यादव बछिया के साथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में हाल ही में गाय ने एक प्यारी सी बछिया को जन्म दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सुखद अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवजात बछिया का नामकरण किया। अब यह बछिया मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए नाम ‘कमला’ से जानी जाएगी। यह मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में जन्म लेने वाली पहली बछिया है।