फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आठ नगरीय निकायों के उपचुनाव में 69.68 प्रतिशत मतदान, नतीजों की घोषणा 10 जुलाई को

Mon, 07 Jul 2025 08:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में सोमवार को आठ नगरीय निकायों के वार्डों में पार्षद पद के उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार कुल 69.68% मतदान दर्ज किया गया। इस उपचुनाव में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं से अधिक रही। मतगणना 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी।
 
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के आठ नगरीय निकायों में सोमवार को एक-एक पार्षद के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 69.68 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। पन्ना जिले के ककरहटी के वार्ड 13 में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि उपचुनाव में 73.01 प्रतिशत पुरुष और 66.36 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। मतगणना और परिणामों की घोषणा 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। भोपाल जिले के नगर पालिका परिषद बैरसिया के वार्ड 7 में 65.8, नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड 11 में 57.1, इंदौर जिले के नगर परिषद सांवेर के वार्ड 7 में 77.2 और गौतमपुरा के वार्ड 15 में 85.9, मंडला जिले के बिछिया के वार्ड 13 में 80.4, शहडोल जिले के खांड के वार्ड 8 में 63.5, छिंदवाड़ा जिले के न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में 82.6 और खरगोन जिले के नगरपरिषद भीकनगांव के वार्ड 5 में 68.1 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें