फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नगरीय निकायों में 69.13 और पंचायतों के उप चुनाव में 63 प्रतिशत मतदान

Fri, 05 Jan 2024 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 11 जनवरी को की जाएगी। 
विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप चुनाव के तहत शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। शाम 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों में 69.13 और पंचायतों में 63 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन

नगरीय निकायों की मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा नौ जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी। पंचायत उप चुनाव में पंच पद के लिए मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में हो चुकी है। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की ईव्हीएम में की जाने वाली मतगणना नौ जनवरी को संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर की जाएगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 11 जनवरी को की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिये और विभिन्न नगरीय निकायों में 20 पार्षद पद के लिए उप चुनाव कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें