फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज की घोषणा के 24 घंटे बाद पांढुर्णा बना 54वां जिला, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Sat, 26 Aug 2023 06:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य शासन की तरफ से प्रकाशन के लिए नोटिफिकेशन के अनुसार नए पांढुर्णा जिले में पांढुर्णा और सौंसर तहसील के कुल 137 पटवारी हलके शामिल किए गए हैं। इनमें पांढुर्णा के 74 और सौंसर तहसील के 63 पटवारी हलके शामिल हें।
विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एलान के 24 घंटे बाद ही राज्य सरकार ने पांढुर्णा को नया जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पांढुर्णा को छिंदवाड़ा से काटकर अलग किया गया है। यह प्रदेश का 54वां जिला होगा। इसका मुख्यालय पांढुर्णा में रहेगा। इसके लिए एक महीने में दावे और आपत्तियां आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य शासन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पांढुर्णा जिले में पांढुर्णा और सौंसर तहसील के कुल 137 पटवारी हलके शामिल किए गए हैं। इनमें पांढुर्णा के 74 और सौंसर तहसील के 63 पटवारी हलके शामिल हें। पांढुर्णा जिले में दो विधानसभा क्षेत्र सौंसर ओर पांढुर्णा होंगे। यह परिवर्तन सुविधाजनक प्रशासन की दृष्टि से किया गया है। नोटिफिकेशन पर दावे और आपत्तियां देने के लिए 30 दिन तक का समय दिया गया है।

गुरुवार को की थी घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को छिंदवाड़ा के सौंसर में जामसांवली हनुमान मंदिर में श्री हनुमान लोक का भूमिपूजन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते पांढुर्णा को नया जिला बनाने का एलान किया था। कैबिनेट की स्वीकृति से पहले ही राज्य सरकार ने प्रकाशन का प्रस्ताव जारी कर दिया है। इससे पहले उज्जैन से नागदा को अलग कर जिला बनाने की घोषणा की गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने शिवपुरी से पिछोर को भी अलग कर जिला बनाने की घोषणा की है। इससे पहले रीवा से मऊगंज को अलग कर जिला बनाया गया है। यहां कलेक्टर और एसपी की तैनाती भी हो गई है। नए जिले में 15 अगस्त को ध्वजारोहण भी किया गया था, जो विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें