फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम के जन्मदिवस पर प्रदेश में 23 हजार 360 पौधे रोपे जाएंगे कल

Sat, 04 Mar 2023 07:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में बनाई शिव वाटिका में पौधरोपण किया जाएगा। सुबह 8 बजे से सभी नगरीय निकायों में पौध रोपण शुरू होगा।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच मार्च को अपना जन्म दिवस दिन भर कार्य के साथ मनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अनुरोध किया कि यदि मुझे स्नेह करते हैं, तो मेरी जन्म वर्षगांठ पर एक पौधा अवश्य लगा दें। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता का कार्य भी कर सकते हैं। वहीं, प्रदेश में रविवार को बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।

413 नगरीय निकायों में होगा पौधरोपण  

विज्ञापन

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में बनाई शिव वाटिका में पौधरोपण किया जाएगा। सुबह 8 बजे से सभी नगरीय निकायों में पौध रोपण शुरू होगा। भोपाल में अवधपुरी के पास कालीबाड़ी में शिव वाटिका में 12 बजे सीएम शिवराज पौधरोपण करेंगे। प्रदेश की सभी शिव वाटिका में 23 हजार 360 पौधे रोप जाएंगे।    

पेड़ों की एंबुलेंस सेवा की प्रशंसा की 
मुख्यमंत्री ने इंदौर में पेड़ों की देखभाल के लिए शुरू की गई एम्बुलेंस सेवा की प्रशंसा की। सीएम ने कहा कि इन्दौर में ट्री-एम्बुलेंस प्रारंभ कर एक नया नवाचार किया गया है। शहर में सड़कों के किनारे, डिवाइडर और शहरी उद्यान में लगे बीमार पौधों की देखभाल का जिम्मा ट्री-एम्बुलेंस के पास रहेगा। यह एम्बुलेंस शहर में घूम कर  पौधों के उपचार और कीटनाशक के छिड़काव का कार्य कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें