मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 को उपभोक्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह योजना तीन महीने से अधिक समय के बिजली बिल बकायादारों के लिए शुरू की गई थी। योजना के तहत अब तक 1366 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है और लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपये की मूलधन राशि जमा कराई है। इसमें से लगभग 1 करोड़ 53 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है।