मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगे हैं गंभीर आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में सरकार समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी कर रही है। प्रदेश भर में 20 जनवरी से 9 अप्रैल तक 15.33 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और 26.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है। इस पर राज्य सरकार द्वारा 5027 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि 15 मार्च से 5 मई 2025 तक चलने वाले उपार्जन सीजन के लिए राज्य में 3,528 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों को प्रति क्विंटल 2,425 समर्थन मूल्य के साथ 175 बोनस मिलाकर कुल 2,600 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। अब तक 3.09 लाख किसानों से गेहूं खरीदा गया है, जिसमें से 24.44 लाख मीट्रिक टन का परिवहन और 21.86 लाख मीट्रिक टन का सुरक्षित भंडारण किया जा चुका है।