फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

Tue, 04 Jul 2023 12:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड हुआ है। इससे पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को आईएएस अवॉर्ड हुआ था। 
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अवॉर्ड किया है। इनमें से आठ अधिकारियों को वर्ष 2021 और छह अधिकारियों को वर्ष 2022 की चयन सूची में रखा गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इससे पहले भारत सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवॉर्ड किया था। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार 2021 की चयन सूची में मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, रायसिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, सुंदर सिंह कानेष और राजेश व्यास को जगह मिली है। वहीं, विनोद कुमार सिंह, पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय और डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को 2022 की चयन सूची में जगह दी गई है। भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियमों के तहत यह सभी अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पीरियड में रहेंगे। इन सभी अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें