फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 10 जनवरी को होगी

Thu, 12 Nov 2026 09:59 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने विभागीय नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा की तारीख बदलकर 10 जनवरी 2027 कर दी है। पहले यह परीक्षा 14 नवंबर 2026 को होनी थी। पटवारी संघ की मांग पर राजस्व विभाग की सहमति के बाद निर्णय लिया गया। वहीं, पुलिस भर्ती के याचिकाकर्ताओं को भी ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने विभागीय नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 14 नवंबर 2026 के बजाय 10 जनवरी, 2027 को आयोजित होगी। मंडल ने पटवारी संघ की मांग तथा राजस्व विभाग की सहमति के बाद परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। कर्मचारी चयन मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन


परीक्षा की नई तिथि
राजस्व विभाग के अंतर्गत सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होनी है। पटवारी संघ ने परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की थी। विभाग ने इस मांग पर सहमति व्यक्त की, जिसके बाद मंडल ने परीक्षा की नई तारीख तय कर दी। उम्मीदवार अब नए कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इंदौरः क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नहीं सुन रहे अधिकारी? परेशान होकर बेटे ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
विज्ञापन


सीमित भर्ती का स्वरूप
यह परीक्षा राजस्व मंडल, आयुक्त भू-अभिलेख, प्रमुख राजस्व आयुक्त, संभागायुक्त और कलेक्टर कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों के लिए आयोजित हो रही है। इसमें लिपिक वर्गीय सेवाओं के कर्मचारियों के साथ-साथ पटवारी और राजस्व निरीक्षक संवर्ग के कर्मी भाग लेंगे। इन सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति पाने का अवसर मिलेगा। मंडल ने इस भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार संचालित करने की तैयारी की है।

पुलिस भर्ती में राहत
कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत अदालत में याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया है। पुलिस आरक्षक, पुलिस आरक्षक (चालक), सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उपनिरीक्षक भर्ती में याचिका लगाने वाले उम्मीदवार आज गुरुवार तक आवेदन कर सकते हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंडल ने इन अभ्यर्थियों के लिए पोर्टल पर आवेदन सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन


पदों एवं आवेदकों का विवरण
पुलिस आरक्षक के 7,500 पदों के लिए अब तक लगभग 7.54 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। भर्ती प्रक्रिया से असंतुष्ट कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। अदालत के निर्णय के बाद चयन मंडल ने केवल याचिकाकर्ताओं को आवेदन करने का अवसर दिया है। इसी प्रकार 1,040 पदों पर पुलिस आरक्षक (चालक) भर्ती तथा सूबेदार एवं सहायक उपनिरीक्षक पदों के लिए भी याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को अनुमति मिली है। सूबेदार और उपनिरीक्षक परीक्षा के लिए अब तक 1,54,180 आवेदन आ चुके हैं। इन परीक्षाओं से जुड़े याचिकाकर्ता अभ्यर्थी भी गुरुवार तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें