फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Mission 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चित्रकुट से जनआशीर्वाद यात्रा को 3 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

Sun, 27 Aug 2023 11:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भाजपा प्रदेश में पांच प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगी। यात्राओं को समापन भोपाल में होगा। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चित्रकुट से तीन सितंबर को शुरू करने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनआशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले अमित शाह  20 अगस्त को भोपाल आए थे और उन्होंने शिवराज सरकार को रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। भाजपा प्रदेश में पांच प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों से जनआशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रही है। इन यात्रियों की तारीख अलग-अलग होंगी। यात्राओं के शुभारंभ पर केंद्रीय नेताओं को बुलाया जाएगा। सोमवार को भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और  चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर यात्रा का रोडमैप और जानकारी मीडिया के साथ साझा करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा ने पांच यात्राओं को निकालने के लिए सात रथ तैयार करा रही है। इसमें से पांच रथ यात्रा में शामिल होंगे और दो रथ विपरित परिस्थित के लिए रिजर्व रखे जाएंगे। पांच यात्राएं भाजपा विंध्य, ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमांड, महाकौशल और मध्य भारत से निकालेंगी।  इसमें क्षेत्र के अनुसार नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार यह यात्राएं सितंबर माह में 24 तारीख तक भोपाल पहुंच जाएगी। इस दौरान जनआशीर्वाद यात्रा 15 हजार किमी की दूरी तय करेगी। यात्राओं में एक दिन में पांच बड़े बड़े आयोजन होंगे। साथ ही छोटे छोटे आयोजन होंगे। जिनमें बड़े स्तर से लेकर स्थानीय नेता सभाओं को संबोधित करेंगे। 

पीएम करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित 
भोपाल में 25 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी भी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें