फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मेधावी विद्यार्थियों को चयन अनुसार इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटी मिलेगी, सीएम ने कहा- लैपटॉप भी जल्द देंगे

Fri, 07 Feb 2025 01:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में टॉपर को स्कूटी देने के मामले में सियासत तेज हो गई है मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के मेद्यावी विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक या पेट्रोल उनके चयन के अनुसार स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लैपटॉप भी सभी पात्र विद्यार्थियों को जल्द मिलेगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में टॉपर को स्कूटी देने पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार किया है।  उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को हमारी सरकार की तरफ से दी जाने वाली स्कूटी उनकी पसंद के अनुसार इलेक्ट्रिक या पेट्रोल दी जाएगी। कुछ लोगों द्वारा टेंडर का भ्रम फैलाया जा रहा था जो पूर्णतः गलत है। हमारी सरकार लैपटॉप के पात्र विद्यार्थियों को भी शीघ्र ही लैपटॉप देगी। बता दें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा था कि प्रदेश के सिर्फ कुछ बच्चों को स्कूटी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में  सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के टॉपर 7900 विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूटी देने की शुरुआत की थी। इसमें कुछ बच्चों को ही स्कूटी दी गई थी। इसके बाद विपक्ष ने बाकी बच्चों को स्कूटी नहीं देने को लेकर सवाल उठाए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है। 
विज्ञापन

 

बता दें प्रदेश सरकार ने 2023 में स्कूलों में टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी देने का एलान किया था, लेकिन सरकार की तरफ से स्कूटी देने में देरी की जा रही थी। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार की घोषणा के अनुसार सभी पात्र विद्यार्थियों को स्कूटी देने की शुरुआत कर दी है। वहीं, 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की राशि भी अब तक नहीं मिल पाई है। प्रदेश के सरकारी स्कूली में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 90 हजार के आसपास पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने लैपटॉप की राशि भी छात्र-छात्राओं को जल्द देने की बात कही है। 

कोई भ्रम नहीं फैला रहा 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रतिक्रिया पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भ्रम नहीं फैलाया जा रहा है। बजट में मेधावी बच्चों को स्कूटी और लैपटॉप देने का कोई प्रावधान नहीं था। जब विपक्ष के तौर पर हमने मेधावी बच्चों को स्कूटी देने का प्रतीकात्मक कदम उठाया, तब जाकर सरकार की नींद खुली। विपक्ष में रहते हुए हम तो यह चाहते हैं कि सरकार अपने किए गए वादों को मेधावी बच्चों के प्रति पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें