फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मप्र के पश्चिमी इलाकों में बढ़ी हवा की रफ्तार, बिपरजॉय के असर से अगले चार दिन बारिश के आसार

Sat, 17 Jun 2023 03:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Cyclone Biparjoy Effect in MP Weather:  बिपरजॉय का असर दिखने लगा है। पश्चिमी क्षेत्र में हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। अगले तीन-चार दिनों तक कई इलाकों में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के लिए विभाग ने दस जिलों में बारिश का अलर्ट दिया गया है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखने लगा है। पश्चिमी क्षेत्र में हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। अगले तीन-चार दिनों तक कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 24 जून को मप्र में मानसून प्रवेश कर सकता है। अगले 24 घंटों के लिए विभाग ने दस जिलों में बारिश का अलर्ट दिया गया है। वहीं सात से आठ जिलों में लू चलने की भी संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहर
शहर अधिकतम तापमान
रीवा  42.6
दमोह   42.5 
दतिया      42.5
सीधी   42.2
नरसिंहपुर-शिवपुरी        42

बीते 24 घंटों के दौरान उज्जैन, जबलपुर एवं ग्वालियर संभागो के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। अधिकतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि भोपाल, धार, रतलाम, उज्जैन, नीमच, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, उमरिया जिलों में कहीं-कहीं गर्म रात होने और उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। 48 घंटे बाद तापमान में भी 2-4 डिग्री तक गिरावट संभव है। 
विज्ञापन


प्रदेश के वो पांच शहर, जहां रात गर्म रही
शहर न्यूनतम तापमान
ग्वालियर    31.1
सतना 31.1
खजुराहो    31  
सीधी 30.8  
दमोह-टीकमगढ़          30.5

मौसम विभाग के आंकड़े देखें तो तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहा। बादलों की वजह से दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहा। प्रदेश में सबसे तापमान रीवा रहा। यहां दिन का पारा 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर और सतना की रात सबसे गर्म रही। दोनों ही जगह न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया। बादल बने रहने से रात का तापमान लगभग स्थिर ही रहा। 

प्रदेश के बड़े शहरों की स्थिति
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल      40.3      27
इंदौर      36.8 25.6
ग्वालियर      40.1      31.1
जबलपुर           41 29.4

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चक्रवात बिपरजॉय कमजोर पड़ने के बाद गहरा अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर बना हुआ है। शनिवार शाम तक चक्रवात बिपरजॉय के और कमजोर पड़कर अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। चक्रवात का असर अभी से मप्र में भी दिखने लगा है। लगभग 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं। बिपरजॉय के आगे बढ़ने पर रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में लगभग 50 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। सोमवार को पूर्वी मप्र के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में भी तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ झमाझम वर्षा होने के आसार है। 

विशेषज्ञ बता रहे हैं कि 18-19 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद प्रदेश के पूर्वी हिस्से भी भीगेंगे। टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, रीवा और सतना में 20-21 जून को बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। 22-23 जून को भी प्रदेश में मौसम बदला सा रहेगा। 23-24 जून तक पूर्वी मप्र के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून के मप्र में प्रवेश करने की संभावना भी बन रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें