फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पारा 45 के पार पहुंचा, रतलाम सबसे गर्म शहर

Fri, 12 May 2023 07:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather News Today : बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश का सबसे गर्म शहर रतलाम रहा।
विज्ञापन
एमी मौसम आज: मध्यप्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ी है। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ी है। मोचा तूफान के कारण नमी खत्म हो गई है, जिससे सूखी गर्म हवा गर्मी बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। रतलाम में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। पहली बार इस सीजन में पारा 45 के पार गया है। प्रदेश के मालवा क्षेत्र में लू चलने की संभावना है। यहां के तीन शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश का सबसे गर्म शहर रतलाम रहा। यहां 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा कि प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने रतलाम, धार, शाजापुर जिलों में लू चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश में गर्मी बढ़ी है। पचमढ़ी और सिवनी को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। रतलाम सबसे गर्म रहा। रतलाम में 45.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं नरसिंहपुर की रात सबसे गर्म रही। यहां 26.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन


प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहर
शहर अधिकतम तापमान
रतलाम 45.5
धार 43.9
टीकमगढ़ 43
गुना 42.8
दमोह 42.8

प्रदेश के बड़े शहरों के हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल         41.2  23.4
इंदौर          41.8 24.5
ग्वालियर        42.6   21.5
जबलपुर     40.5   19.3

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अफगानिस्तान पर बना पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है। चक्रवाती तूफान मोचा का भी असर मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से वातावरण पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। आसपास के राज्यों में भी तपिश बढ़ गई है। इस वजह से मध्य प्रदेश के सभी शहरों में तापमान बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने का सिलसिला अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें