फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: 38 डिग्री को छूने लगा दिन का पारा, बादलों ने बढ़ाया रात का तापमान

Wed, 01 Mar 2023 02:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रात के तापमान में उछाल देखा गया, जबकि दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। रात का पारा कहीं-कहीं 4 डिग्री के आसपास तक उछला है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: कहीं-कहीं बादल छा गए हैं। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश का मौसम तपाने लगा है। रात का तापमान लगातार उछल रहा है। दिन का पारा भी 38 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान और उछलने की संभावना है। हालांकि अभी कुछ इलाकों में बादल छा रहे हैं। इसी वजह से रात का पारा बढ़ रहा है। हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन राजगढ़ में तो सबसे गर्म रात नर्मदापुरम में रही। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक बने रहे। न्यूनतम तापमान भोपाल, शहडोल, नर्मदापुरम में भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। अगले 2-3 दिनों में दिन का पारा 2-3 डिग्री तक उछलेगा। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो रात के तापमान में उछाल देखा गया, जबकि दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। रात का पारा कहीं-कहीं 4 डिग्री के आसपास तक उछला है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 38, दमोह में 37, धार में 36.7, रतलाम में 36.2, खरगोन में 35.8, खंडवा में 35.5, खजुराहो में 35.4 डिग्री तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 21 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म रात नर्मदापुरम में रही। नर्मदापुरम में 21.6, सागर में 20.5, भोपाल में 19.8, दमोह में 19.6, गुना में 19.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के कुछ शहरों पर हल्के बादल छा गए हैं। बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक्टिव है। इसके असर से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो सिस्टम के असर से हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्यम स्तर के बादल आ गए हैं। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें