फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्यप्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना, रविवार तक मानसून दे सकता है दस्तक

Fri, 23 Jun 2023 07:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि पूरे प्रदेश में ही बारिश की संभावना है। यलो अलर्ट के मुताबिक विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
भोपाल में बारिश जारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार हो रही है। भोपाल में शुक्रवार दोपहर में कभी तेज-कभी धीमी बारिश का सिलसिला जारी है। जबलपुर, छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के 19 जिलों में तेज और रिमझिम बारिश हुई। अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। इधर संभावना जताई जा रही है कि शनिवार रात या रविवार सुबह मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा। पूर्वी हिस्से से मानसून का प्रवेश होगा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। नारायणगंज में 10, हर्राई में 9, मोहनगढ़, टिमरनी में 7, बैहर में 6, मवई, अजयगढ़, बमोरी में 5 सेमी तक पानी गिरा है। कुछ जिलों में दिन का तापमान भी काफी गिरा है। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि पूरे प्रदेश में ही बारिश की संभावना है। यलो अलर्ट के मुताबिक विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 
 
विज्ञापन

रायसेन में रपटे के ऊपर से पानी निकला। - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार तक मानसून की एंट्री
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश जारी है। रविवार तक मानसून प्रदेश को छू लेगा, ऐसी संभावना है। हालांकि प्रदेश के पूर्वी हिस्से से प्रवेश करने वाले मानसून को उत्तर तक पहुंचने में अमूमन हफ्ते-दस दिन तक का भी समय लग जाता है। 
बता दें कि निवाड़ी-टीकमगढ़ में भारी बारिश कराने के बाद चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’अब रीवा-शहडोल की तरफ बढ़ गया है। मौसम जानकारों की मानें तो वर्तमान में ऊपरी हिस्से में एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से अरब सागर की नमी आ रही है। इसके सर्कुलेशन से बिहार, हरियाणा और पंजाब तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन तीन वेदर सिस्टम के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इनके असर प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें