11:17 AM, 01-Apr-2024
दिल्ली में भाजपा घोषणापत्र समिति की बैठक में शामिल होंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में घोषणा पत्र समिति की बैठक है, हम दिल्ली जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो घोषणा पत्र बन रहा है, उसकी बैठक होगी। तीसरी बार फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी जी की जो गारंटी है, मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं। 21वीं शताब्दी का भारत कैसा हो? इसको ध्यान में रखते हुए हमें अपना घोषणा पत्र पार्टी के सामने रखना है। भारत सरकार की कई योजनाएं बहुत लोकप्रिय हैं, उनके आधार पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तरफ जा रही है। घोषणा पत्र का एक-एक शब्द गीता, रामायण की तरह पवित्र ग्रंथ है। हम उसका पालन करेंगे।