फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: खजुराहो सीट से सपा ने घोषित किया उम्मीदवार, वीडी शर्मा के सामने मनोज यादव लड़ेंगे चुनाव

Sat, 30 Mar 2024 05:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खजुराहो

सार

MP Politics: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने डॉ. मनोज यादव को मैदान में उतारा है। मनोज यादव का सामना इस सीट से सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने डॉ. मनोज यादव को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से उम्मीदवार वीडी शर्मा के सामने चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है, जिसे लेकर सपा को मध्य प्रदेश से एक सीट कांग्रेस ने दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

2014 के चुनाव में विदिशा से सपा ने उतारा था
बता दें कि डॉ. मनोज यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है और वो राजधानी भोपाल में रहते है। जबकि मूलत: उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। 2014 लोकसभा का चुनाव विदिशा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बिजावर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में रेखा यादव को टिकट दिया। हालांकि बाद में रेखा यादव ने भी चुनाव नहीं लड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें