फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: BJP के सांसद-विधायकों को निर्देश, निकाय चुनाव में जीत से कम मंजूर नहीं

Fri, 01 Jul 2022 10:10 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने जीत की तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने सांसद और विधायकों से कहा कि आपको अपना पूरा परफॉर्मेंस देना होगा।
विज्ञापन
बीजेपी कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने जीत की जिम्मेदारी सांसदों और विधायकों पर दे दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने सांसद और विधायकों से कहा कि आपको अपना पूरा परफॉर्मेंस देना होगा। इस पर ही सांसद और विधायकों का भविष्य तय होगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साफ कहा है कि जीत से कम कुछ मंजूर नहीं है।

प्रदेश में पिछली बार बीजेपी ने ही सभी 16 महापौर की सीट पर जीत तय की थी। इस बार बीजेपी के सामने अपनी सभी सीटों को दोबारा जीतने की चुनौती है। गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वीडियों कांफ्रेंस के जरिए मध्य प्रदेश के सभी बीजेपी सांसद और विधायकों की वर्चुअल बैठक की। इसमें उन्होंने सांसद और विधायकों को पूरी ताकत से नगरीय निकाय चुनाव जिताने के लिए जुटने के निर्देश दिए हैं।  

भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी की तरफ से सांसद और विधायकों को पिछली बार के परिणामों को दोहराने के निर्देश दिए गए हैं। 16 नगर निगम के महापौर पद पर जीत के साथ ही ज्यादा से ज्यादा पार्षद पदों को जिताने को कहा गया है। इसके लिए सांसद और विधायकों को भी जुटना होगा। इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रत्येक नेता के काम का मूल्यांकन किया जाएगा। उसी के आधार पर उनका राजनीतिक भविष्य तय होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें