फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: एमपी नगर डीबी मॉल के सामने करंट वाले खंभे ने ली भाजपा युवा मोर्चा नेता की जान, पत्नी भी आई चपेट में

Mon, 28 Sep 2026 07:42 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के एमपी नगर में डीबी मॉल के सामने करंट की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। परिवार के साथ खरीदारी करने आए दिव्यऋषि सड़क पार करते समय स्ट्रीट लाइट के खंभे को पकड़ बैठे, उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आईं।
विज्ञापन
मृतक दिव्यऋषि तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के एमपी नगर में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। वह परिवार के साथ डीबी मॉल में खरीदारी करने आए थे। लौटते समय सड़क पार करते हुए उन्होंने स्ट्रीट लाइट के खंभे को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि खंभे में करंट दौड़ रहा था। बिजली का झटका लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आईं, लेकिन उन्होंने किसी तरह खुद को अलग कर लिया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार परिवार ने अपना वाहन सड़क के दूसरी ओर खड़ा किया था। खरीदारी के बाद सभी लोग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दिव्यऋषि ने खंभे को सहारे के लिए पकड़ा और करंट की चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी में खंभे से एक तार निकला हुआ मिला है। पुलिस ने बाद में इस तार को अलग करवाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वामित्व योजना पर सरकार सख्त: रजिस्ट्री से इनकार करने वाले पटवारियों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टरों को निर्देश

पुलिस ने मौके पर किया सीपीआर
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल जगदीश दांगी के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने दिव्यऋषि को मौके पर CPR देने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें नर्मदा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए AIIMS ले जाने की सलाह दी। पुलिसकर्मी उन्हें लेकर एआईआईएमएस पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एसआईआर विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, सीएम मोहन बोले- राहुल गांधी देश से माफी मांगें

पत्नी भी आईं करंट की चपेट में
हादसे के दौरान दिव्यऋषि की पत्नी भी बिजली के संपर्क में आ गई थीं। हालांकि वह समय रहते खुद को खंभे से अलग करने में सफल रहीं। परिवार के सामने अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच 
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जानकारी में खंभे के मेट्रो या पीडब्ल्यूडी से जुड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि खंभा वास्तव में किस विभाग के अधीन है, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट कैसे पहुंचा और वहां से निकला तार किस वजह से खुला हुआ था। हादसे के बाद पुलिस ने तार को अलग करवाकर तत्काल खतरा दूर कराया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों और बिजली के तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि फिलहाल किसी विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल की स्थिति, खंभे के स्वामित्व, बिजली कनेक्शन और खुले तार समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि करंट खंभे में कैसे आया और सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर चूक हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें