फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Behna Yojna: आज 1.27 करोड़ बहनों के खाते में आएगी लाड़ली बहना की किस्त, सीएम यादव डालेंगे 1553 करोड़ रुपये

Sun, 12 Jan 2025 12:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव मकर संक्रांति के मौके पर लाडली बहनों को 20वीं किस्त का तोहफा देंगे। सीएम रविवार, 12 जनवरी को सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रुपये जारी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वामी विवेकानंद जयंती पर शाजापुर के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में  प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 335 करोड़ रुपये और 27 लाख बहनों के खाते में गैस रीफिलिंग के 27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिन चार जातियों गरीब, युवा, महिला और किसान के विकास और उत्थान का विजन दिया है उस पर काम करते हुए प्रदेश सरकार मकर सक्रांति के पर्व पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के जीवन में सशक्तता लाने, आर्थिक स्थिति मजबूत करने, उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। 

विज्ञापन


महिला श्रमिकों को 5 हजार का इंसेटिव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट समेत कई प्रकार के उद्योगों में महिला श्रम आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रति महिला श्रमिक 5 हजार रु का इंसेटिव देने की योजना बनाई जा रही है। रेडीमेड गारमेंट पर आधारित अलग-अलग प्रकार के कारखाने खुलने जा रहे हैं, इनमें से कुछ कारखानों की शुरुआत भी हो चुकी है, जिनमें महिला श्रमिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए उन्हें हम पूरा कर रहे हैं।

इसी उद्देश्य से महिलाओं के लिए बेहतर योजना लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति मिशन के जरिए प्रदेश सरकार युवाओं की भी बेहतरी के लिए अभियान शुरु करने जा रही है। हमारा प्रयास है कि युवा महिला गरीब किसान के जीवन में नया बदलाव आए। सरकार की योजनाओं के बलबूते पर निश्चित रुप से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें