फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP IPS Transfer: गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

Sun, 10 May 2026 03:49 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य सरकार ने तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। आईपीएस आशुतोष बागरी को बुरहानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस आशुतोष बागरी बुरहानपुर के एसपी बने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष बागरी को सेनानी 17वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल भिंड से पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर बनाया गया है। इसके अलावा वर्ष 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी विदिता डागर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से सेनानी, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर पद पर पदस्थ किया गया है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: छात्रा की मौत के 3 महीने बाद हॉस्टल मालिक ने की आत्महत्या, पत्नी बोली- पुलिस पूछताछ और धमकियों से थे परेशान
विज्ञापन


बता दें इससे पहले एक सप्ताह पहले गृह विभाग ने 62 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया था। इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला था। इसमें सिवनी, सिंगरौली जैसे जिलों में हवाला मामले और बैंक डकैती के बाद पुलिस अधीक्षक के भी नाम शामिल थे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Weather Toaday: एमपी में खत्म होगा आंधी-बारिश का दौर, अब लू और भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, 12 मई से अलर्ट



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें