फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp: हरदा विस्फोट पीड़ितों को 9 माह में नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित पैदल आ रहे भोपाल, नेता प्रतिपक्ष ने CM को घेरा

Sat, 16 Nov 2024 07:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी के हरदा में 9 महीने पहले पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मे पीड़ितों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। पीड़ित हरदा से भोपाल तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को जमकर घेरा है। और सीएम से पांच सावल किए हैं।
 
विज्ञापन
हरदा से पैदल भोपाल आ रहे विस्फोट पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के हरदा में 9 महीने पहले पटाखा फैक्ट्री में भारी विस्फोट हुआ था। 9 महीने का समय बीत गया है लेकिन अभी तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। इसे लेकर पीड़ित हरदा से भोपाल तक पैदल यात्रा कर रहे हैं इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मध्य प्रदेश सरकार को जमकर घेरा है उन्होंने मुख्यमंत्री से पांच सवाल भी किए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर हरदा से पैदल भोपाल आ रहे विस्फोट प्रभावितों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसके लिए हरदा कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



 मुआवजे की आस में दर-दर भटक रहे पीड़ित
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि भाजपा सरकार प्रशासन के माध्यम से मजबूर जनता का शोषण और दमन करने पर उतारू है। हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ित पिछले 9 महीनों से मुआवजे की आस में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। सिंघार ने इस मामले में मुख्यमंत्री से पांच सवाल पूछे हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनता की दुश्मन और जन-विरोधी बन चुकी है। मौन यादव (मोहन यादव) मुंह पर उंगली रख के बैठे हैं, अब यह असहनीय है।गौरतलब है कि सिंघार ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें पीड़ित से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बात कर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं और पीड़ित कह रहे हैं कि किडनी खराब है, मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सिंघार ने इस घटना के समय विधानसभा में दिया गया अपना वक्तव्य भी ट्वीट किया है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से किए ये पांच सवाल
1- हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह और एसपी अभिनव चौकसे किसके इशारे पर नसरुल्लागंज जाकर पीड़ितों को रोक रहे हैं ? क्या ये उनकी अपनी मनमानी है या मौन यादव (मोहन यादव) की चुप्पी का समर्थन है?
विज्ञापन

2- हरदा ब्लास्ट पीड़ितों को कब न्याय मिलेगा? घर खंडहर होने वालों को 25 लाख का मुआवजा, मृतकों के परिवारों को मदद और घायलों का हक कब पूरा होगा?
विज्ञापन

3- प्रधानमंत्री और सीएम मोहन यादव द्वारा मुआवजे की घोषणा के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या भाजपा सरकार की घोषणाएं सिर्फ खोखले वादे हैं?
4- प्रशासन और सरकार हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही है। क्या यह साफ नहीं दिखता कि जनता के प्रति उनका रवैया सिर्फ दमनकारी है?
5- मुख्यमंत्री मौन यादव और प्रशासन क्यों बार-बार पीड़ितों की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रहे हैं? आखिर जनता की फरियाद पर ये कब तक चुप रहेंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें