फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर बड़ा निर्णय: जेल में बंद 14 हजार बंदियों को मिलेगी 60 दिन की सजा में छूट, सीएम ने दिए निर्देश

Sat, 23 Aug 2025 12:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बड़ा निर्णय लिया हैं। सीएम ने जेल विभाग को जेलों में बंद कैदियों की सजा में 60 दिन की छूट देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय निर्णय लिया हैं। इसमें प्रदेश की जेलों में बंद दंडित कैदियों को राहत दी हैं।  इसकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी प्रदेश की जेलों के दंडित बंदियों को सजा में करीब 60 दिन की छूट हेतु जेल विभाग को निर्देश दिए हैं। आतंकवादी गतिविधि, लैंगिक अपराध, हत्या के गंभीर आरोपी इसमें शामिल नहीं हैं। इससे 21 हजार बंदियों में से लगभग 14 हजार लाभान्वित होंगे। सरकार का मानना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व समाज में सद्भाव और मानवीय संवेदना का संदेश देते हैं। ऐसे में जन्माष्टमी जैसे अवसर पर कैदियों को सजा में छूट देकर सुधार की भावना को बल मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP NEWS: 'माखनचोर' शब्द से सरकार को आपत्ति क्यों ? जानिए क्या बोले सीएम के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- MP News: सीएस पद की दौड़ से अलका उपाध्याय बाहर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सचिव बनीं
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी प्रदेश की जेलों से बड़ी संख्या में कैदियों की सजा माफ कर उन्हें रिहा किया गया। मध्य प्रदेश जेल मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भोपाल केंद्रीय जेल से 25, सतना से 17, उज्जैन से 14, नर्मदापुरम से 11, ग्वालियर से 16, जबलपुर से 14, रीवा से 19, सागर से 14, इंदौर केंद्रीय जेल से 10, नरसिंहपुर से 6 और बड़वानी से 3 बंदियों को रिहा किया गया। इसके अलावा, जिला जेल देवास से 1, टीकमगढ़ से 2, इंदौर से 2 तथा उप जेल पवई और बंडा से 1-1 बंदी को भी स्वतंत्रता दिवस पर रिहा किया गया था। 

MP News: 12 लाख सरकारी कर्मचारियों को अब भी इंतजार, छह साल से अटकी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें