फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी सरकार के पास फिर हुई पैसों का किल्लत, 14 साल के लिए लेगी दो हजार रुपये करोड़ का कर्ज

Sat, 25 Nov 2023 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: मध्य प्रदेश सरकार 28 नवंबर को दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज उठाएगी। इसके पहले आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी सरकार बाजार से कर्ज ले चुकी है। बता दें कि वित्तीय संस्थानों से प्रस्ताव लिए जायेंगे। बेस्ट ऑफर देने वाली संस्था से राज्य सरकार कर्ज लेगी। सरकार पर पहले से ही 3 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है।
 
विज्ञापन
एमपी सरकार के पास फिर हुई पैसों का किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार के पास एक बार फिर पैसों की किल्लत हो गई है। ऐसे में सरकार एक बार और कर्ज लेने जा रही है। 3 दिसंबर को आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले ही यह कर्ज लिया जाएगा। सरकार दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। आपको बता दें, इसके पहले ही प्रदेश सरकार पर 3 लाख 31 हजार करोड़ का कर्ज है। 29 नवंबर को यह नया कर्ज लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 14 साल के लिए यह कर्ज लिया जाएगा। इसे 29 नवंबर 2037 तक चुकाया जाएगा। सरकार ने देश की सभी वित्तीय संस्थानों से 28 नवंबर तक प्रस्ताव बुलाए हैं। इसके बाद जो संस्था सबसे कम ब्याज और सरकार की शर्तो के अनुसार कर्ज देगी उससे ही कर्ज लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश चल रही योजनाएं और विकास कार्यों के लिए ये पैसा लिया जा रहा है। 

विज्ञापन




ऐसे लिया जाएगा कर्ज
रिजर्व बैंक के मुंबई ऑफिस में ऑनलाइन ई कुबेर कोर बैंकिंग सॉल्यूशन सिस्टम के माध्यम से ये नया कर्ज लिया जाएगा। इसमें प्रस्ताव भेजने के लिए एक घंटे का समय तय किया है। सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े 11 बजे बीच में वित्तीय संस्थानो से यह प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इसके बाद नेक्स्ट डे रिजर्व बैंक यह प्रस्ताव ओपन करेगी। बेस्ट ऑफर को स्वीकार कर उससे कर्ज लिया जाएगा। 

कर्ज का हिसाब
राज्य सरकार पर पहले से ही 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें 20 हजार 817 करोड़ रुपए का कर्ज बाजार से लिया गया है जबकि पावर बॉन्ड और अन्य बांड के माध्यम से 6 हजार 624 करोड़ का कर्ज सरकार ने लिया है। 14 हजार 620 करोड़ वित्तीय संस्थाओं से लिया है। केंद्र सरकार से एडवांस के तौर पर 52 हजार 617 करोड़ मिला है। केंद्र सरकार से ही अल्प बचत योजना में 38 हजार 498 करोड़ कर्ज मिला है। बाकी 18 हजार 472 का करोड़ भी अन्य देयताएं से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें