फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर टिप्पणी से घिरे सांसद: किसान कांग्रेस ने की निष्कासन और एफआईआर की मांग, बोले-अन्नदाताओं का अपमान

Wed, 11 Nov 2026 06:14 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की किसानों पर टिप्पणी के खिलाफ किसान कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सांसद को पार्टी से निष्कासित करने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव से जवाब मांगा है। विवाद बढ़ने पर सांसद ने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगी है।
विज्ञापन
पीसीसी में प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस ने उनके बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पार्टी से बाहर करने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा कि किसानों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले जनप्रतिनिधि को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। चौहान ने भाजपा की किसान हितैषी नीतियों और उसके सांसद के बयान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण वर्ष के जरिए अन्नदाताओं के सम्मान की बात करती है, दूसरी तरफ पार्टी के सांसद किसानों की मेहनत और जीवनशैली पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, जनार्दन मिश्रा ने 9 नवंबर को मऊगंज जिले के रकरी गांव में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान किसानों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि किसान साल में करीब तीन महीने ही खेतों में काम करते हैं, जबकि बाकी समय चिलम, गांजा और शराब के सेवन में बिताते हैं। इस टिप्पणी के सामने आने के बाद किसान कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया है। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसान तेज गर्मी और मुश्किल परिस्थितियों में खेतों में मेहनत करता है। रात के समय सांप-बिच्छुओं के खतरे के बीच सिंचाई के लिए खेतों तक पहुंचता है। ऐसे मेहनतकश वर्ग के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उनके परिश्रम का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से पहले भी किसान आंदोलनों के दौरान किसानों को आतंकवादी और नक्सलवादी कहकर निशाना बनाया गया था।

शिवराज और मुख्यमंत्री से मांगा जवाब
किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया कि वे सांसद की टिप्पणी पर अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व इस बयान को गलत मानता है तो जनार्दन मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए। चौहान ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर माना जाएगा कि पार्टी नेतृत्व भी सांसद की टिप्पणी से सहमत है।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर सांसद ने जताया खेद
विवाद सामने आने के बाद 11 नवंबर को सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने बयान पर सफाई दी और खेद जताया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसानों की आलोचना करना नहीं था। वे खेती के साथ गौपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की बात रखना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उनके कुछ शब्दों से किसान भाइयों को ठेस पहुंची है। इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी।

यह भी पढ़ें-दो सौ करोड़ का बजट, फिर भी सफाई में फिसला भोपाल: आदमपुर में 5 लाख टन कचरा बरकरार, पुरस्कारों की दौड़ से बाहर
विज्ञापन



गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में दिया था बयान
मऊगंज के रकरी गांव स्थित कमल गौशाला में 9 नवंबर को आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान सांसद ने किसानों की दिनचर्या पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि किसान तीन महीने खेती में मेहनत करते हैं और बाकी नौ महीने ताश खेलने, राजश्री, शराब और अन्य गतिविधियों में समय गुजारते हैं। इसी बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हुआ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें