फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: दिग्गी का आरोप- BJP नेताओं के गैरकानूनी निर्देशों का पालन नहीं करने पर अधिकारियों की CR खराब की

Sat, 14 Oct 2023 08:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि  प्रदेश के जिन युवा अधिकारियों ने भाजपा नेताओं और अपने वरिष्ठों के गैरकानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया उनके रिकॉर्ड खराब हो गए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के जिन युवा आईएएस और आईपीएस ने भाजपा नेताओं और अपने वरिष्ठों के गैर कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया उनकी सीआर खराब हो गई। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि युवा आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन युवा अधिकारियों ने भाजपा नेताओं और अपने वरिष्ठों के गैरकानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया उनके रिकॉर्ड खराब हो गए। 

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि कांग्रेस सरकार बनने पर इन मामलों को उनके गुणों के आधार पर गहन मूल्यांकन करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यह युवा अधिकारी बिना किसी भय के काम करें और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि मैं सभी सिद्धांतवादी अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे बिना किसी डर और झिझक के प्रदेश की बेहतरी के लिए खुद को समर्पित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें