भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी करने का लागाया आरोप
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मतदान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस समय अपने मूल अपराधीकरण की प्रवृत्ति पर उतर आई है। हार की खीझ के कारण कांग्रेस गुंडिज्म करने का प्रयास कर रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ पर चुनाव लड़ रहा है। इस बार हमने किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी। कार्यकर्ता ताकत से मैदान में उतरा है। उन्होंने आगे कहा कि चाहे दिमनी हो, खजुराहो हो, या सीधी हो, किसी भी कोने में भाजपा के कार्यकर्ता मजबूती से जवाब दे रहे हैं।
कांग्रेस ने उतारे अपराधी
शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन पर इनाम जारी है, वे कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस हार की खीझ के कारण इस प्रकार की घटनाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अनुशासन के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व्यवधान डालने का प्रयास करेगी ताकि मतदान बाधित हो। लेकिन भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। जनता गरीब कल्याण की योजनाओं पर वोट डाल रही है।