फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर, क्या कांग्रेस बदलेगी आमला प्रत्याशी?

Tue, 24 Oct 2023 01:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: निशा बांगरे ने चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था। लेकिन शासन ने इसे मंजूर नहीं किया था। इसके पीछे निशा की विभागीय जांच चलना कारण बताया जा रहा था। इस पूरे मामले को तीन महीने से अधिक का समय हो चुका था। अंत में हाईकोर्ट ने शासन को निर्णय लेने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा आखिरकार मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार को स्वीकार कर लिया है। लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक की गई। अब वे विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। निशा डिफ्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़ आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने करीब तीन महीने पहले अपना इस्तीफा भी दिया था लेकिन राज्य सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही थी। ऐसे में निशा ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। जिस पर उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट को ये आदेश दिए थे कि इस मामले में जल्द निर्णय लिया जाए। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने शासन को 23 अक्तूबर तक निर्णय लेने का आदेश दिया था। निशा ने पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन वहां देरी होने के बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। 
विज्ञापन


जेल तक जाना पड़ा था
निशा को अपना इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने इसकी लिए आमला से भोपाल तक पैदल न्याय यात्रा भी निकाली थी। इतना ही नहीं निशा ने सीएम हाउस के सामने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिए था। निशा को एक दिन जेल में बिताना पड़ा था। 

आमला से टिकट घोषित
इधर, निशा के इस्तीफा में हो रही देरी के चलते कांग्रेस ने अमला विधानसभा सीट से सोमवार को ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन अब निशा का इस्तीफा स्वीकार का लिया गया है तो कांग्रेस आमला सीट से अपना प्रत्याशी बदल सकती है। पार्टी निशा को यहां से चुनावी मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें