फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा की शिकायत पर आयोग ने कांग्रेस MLA के भाई आईपीएस हितेश चौधरी को चुनाव ड्यूटी से हटाया

Fri, 13 Oct 2023 04:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटा दिया है। भाजपा ने चौधरी को हटाने की आयोग से मांग की थी। हितेश चौधरी कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई है। 
विज्ञापन
आईपीएस हितेश चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव क ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटा दिया गया है। उनको हटाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए। रेल पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई है। 
विज्ञापन


रेल एसपी हितेश चौधरी को जीआरएपी में तीन साल छह महीने का समय पूरा हो गया था। जिसके बाद उनको हटा कर उनकी ड्यूटी पुलिस मुख्यालय में बनी चुनावी सेल में लगाई गई थी। भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई और चुनाव आयोग को उनको हटाने के लिए आवेदन दिया था। 

भाजपा की तरफ से आयोग को लिखा गया कि आईपीएस निश्चित ही कांग्रेस पार्टी के कालापीपल से विधायक और अपने भाई का समर्थन करेंगै। जिससे निर्वाचन का कार्य बिना पक्षपात के संपन्न नहीं हो सकेगा। उन्होंने आयोग से चौधरी को चुनाव ड्यूटी से हटा कर किसी दूसरी जगह ट्रांसफर करने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें