फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023 Live: BJP को झटका, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अजय यादव ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

Tue, 17 Oct 2023 12:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: प्रदेश के मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस अपने वचन पत्र में एक और महत्वपूर्ण योजना लेकर आ रही है, जिसके तहत प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का 25 लाख रुपए तक का यूनिवर्सल बीमा किया जाएगा।

विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:31 PM, 17-Oct-2023

आज से ठीक एक महीने बाद इसी दिन यानि 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। उससे पहले ग्वालियर-चंबल अंचल से भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर क्षेत्र में भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय राव देशराज सिंह यादव की पत्नी श्रीमती बाई साहब यादव एवं पुत्र अजय यादव (राव अजय प्रताप सिंह यादव) ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे 20 अक्तूबर को कांग्रेस में शामिल होंगे।

अजय यादव मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्प, वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष थे और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। यहां बता दें कि अजय का परिवार चार दशक से भाजपा में है। लेकिन कुछ समय पहले उनके बड़े भाई यादवेन्द्र सिंह ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा छोड़ी थी। कांग्रेस ने यादवेन्द्र को मुंगावली विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बड़े भाई ने छोटे भाई और मां के फैसले का स्वागत किया है।

05:58 PM, 17-Oct-2023

दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर मध्यप्रदेश को लेकर कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के कई नेता बैठक में शामिल हुए हैं।

11:45 AM, 17-Oct-2023

उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अभी कांग्रेस पार्टी ने अभी अपना प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया है और मतदाताओं को लुभाने के लिए उज्जैन दक्षिण से भाजपा के उम्मीदवार मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घड़ी एवं खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। यह सामग्री डॉ मोहन यादव के समर्थक व पार्षद क्षेत्र की जनता तक पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस नेता अजीत सिंह ने ये आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि इस प्रकार के कृत्य से खुले रूप से आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बावजूद इसके चुनाव आयोग मौन है। मामले में चुनाव आयोग को शिकायत कर मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
11:34 AM, 17-Oct-2023

MP Election 2023 Live: BJP को झटका, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अजय यादव ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने बेरोजगारी पर पहला प्रहार किया है। इसके लिए उसने प्रदेश में खाली पड़े चार लाख शासकीय पदों को छह महीने में भरने का वचन अपने पत्र में शामिल किया है।प्रदेश के ग्रेजुएट युवाओं को 3 हजार रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। वहीं डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये, जबकि दो लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से 8 से 10 हजार रुपये महीना दिया जाएगा।  इसके लिए युवा स्वाभिमान योजना कार्ड जारी किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें