फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कमलनाथ बोले- शिवराज पीएम पर दबाव बनाने जनता से पूछ रहे मैं चुनाव लड़ू या नहीं लड़ू

Sat, 07 Oct 2023 12:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में उनके बयानों  को लेकर पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा था कि इसका मतलब समझने के लिए गहरी दृष्टि चाहिए।
विज्ञापन
शिवराज चौहान और कमलनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश भाजपा में हताशा चरम पर है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेना बंद कर दिया। उन्हें मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने के लिए पहले तो मुख्यमंत्री ने जनता के बीच यह पूछना शुरू कर दिया कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं? अब सीधे पूछ रहे हैं कि मोदी जी को प्रधानमंत्री होना चाहिए या नहीं? नाथ ने कहा कि पीएम और सीएम की जंग में, भाजपा में जंग होना तय है। जिन्हें टिकट मिला, वह लड़ने को तैयार नहीं है और जो टिकट की रेस से बाहर हैं, वह सबसे लड़ते फिर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह अलग-अलग बयान दिए 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले हफ्ते सीहोर में दो जनसभा की। तीन अक्टूबर को शिवराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र बुदनी में जनता से पूछा कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं? यहां से लड़ू या नहीं? एक दिन बाद चार अक्टूबर को उन्होंने बुरहानपुर में कहा कि मैं देखने में दुबला-पतला हूं, पर लड़ने में तेज हूं। इससे पहले सीहोर में यह भी कहा था कि मैं चला जाऊंगा तो बहुत याद आऊंगा। शुक्रवार को डिंडौरी में जनता से पूछा कि सरकार कैसी चल रही है, सीएम बनूं या नहीं? इन बयानों पर जब मीडिया ने सवाल किया तो बोले कि इसे समझने के लिए गहरी दृष्टि चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें