मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों को उतारा गया है।
बता दें कि रेहली से रजनी कुशवाहा, कोतमा से सीमा केंवट, बड़वारा से अरविंद टेकाम, विजय राघवगढ़ से लाईक कुरैशी, बरगी से मांगीलाल मरावी, शहपुरा से अमान सिंह पोर्ते, डिण्डौरी से हरेन्द्र सिंह मार्को, बिछिया से कमलेश टेकाम, निवास से देवेन्द्र मरावी, बैहर से एफ.एस. कमलेश, परसवाड़ा से योगेश राजा लिल्हारे, सिवनी से रंजीत वासनीक, लखनादौन से संतर वलारी, अमला से रंजना बामने, बैतूल से शिवपाल सिंह राजपूत प्रत्याशी है।
गौरतलब है कि गोंगपा और बसपा गठबंधन के बाद प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसमें 52 सीटों पर गोंगपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा बीएसपी बाकि बची 178 सीटों पर इपने प्रत्याशी घोषित करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि ये गठबंधन कांग्रेस के वोट बैंक पर असर डालेगी। इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है।