फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: कांग्रेस में कपड़ा फाड़ के बाद सिर फाड़ राजनीति, पूर्व मंत्री PC शर्मा के समर्थक पर जानलेवा हमला

Wed, 15 Nov 2023 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अज्ञात हमलावर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के समर्थक की पिटाई कर फरार हो गए। हमलावरों ने शर्मा के समर्थक अनस पठान पर बेस बॉल के डंडे से हमला कर दिया। देर रात पीड़ित के बयान के बाद कांग्रेस के एक समर्थक पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के समर्थक अनस पठान पर कांग्रेस ऑफिस में हमला हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में कपड़ा फाड़ राजनीति के बाद सिर फाड़ राजनीति देखने को मिल रही है। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब, अज्ञात हमलावरों ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के एक समर्थक का सिर फाड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शर्मा के समर्थक अनस पठान दोपहर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़े होकर अपने साथियों के साथ चर्चा कर रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने अनस पर बेस बॉल के बल्ले से हमला बोल दिया। अनस बचने के लिए पीसीसी में अंदर भागे, हमलावर भी उनके पीछे पहुंच गए। हमले में अनस को सिर पर गंभीर चोट आई है। अनस के परिचित उन्हें पीसीसी से रेड क्रॉस हॉस्पिटल ले गए, यहां से डॉक्टरों ने उन्हें बंसल अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है।



चल रही थी पीसी
बताया जा रहा है कि जब अनस पर हमला हुआ उसी समय कांग्रेस कार्यालय में  कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे थे। इधर, हमलावर कौन थे और उन्होंने अनस पर हमला क्यों किया था इसका खुलासा खुद अनस ने किया।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
अनस पठान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उन्होंने कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओ पर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दिए गए बयान में अनस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोनू सक्सेना और गिरीश श्रीमाली पर हमला करवाने का आरोप लगाया। अनस ने पुलिस को बताया कि वह विधानसभा में कांग्रेस का काम कर रहे थे इसी बात से नाराज होकर उन पर हमला किया गया। अनस के बयान के बाद भोपाल पुलिस ने गिरीश श्रीमाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें