फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा का शक्ति सम्मेलन आज से शुरू, 51 परसेंट बूथ शेयरिंग पर फोकस

Tue, 17 Oct 2023 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बूथ कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति सम्मेलनों का आयोजन किया है। छह बूथ मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां यह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शक्ति सम्मेलन आज से शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के शक्ति केंद्रों पर शक्ति सम्मेलनों की शुरुआत मंगलवार से की गई। तीन दिवसीय सम्मेलन 19 अक्तूबर तक चलेंगे। हर बूथ पर पार्टी नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने प्रचंड बूथ विजय की प्रतिज्ञा ली।

विज्ञापन


प्रदेश के 1,093 मंडलों में 17 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से एक साथ इन सम्मेलनों का आगाज हुआ। सभी 12 हजार शक्ति केंद्रों पर हो रहे इन सम्मेलनों में पार्टी का पूरा नेतृत्व, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गण, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही शक्ति केंद्र की टोली, बीएलए, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के सदस्य, अर्ध पन्ना प्रमुख सहित बूथ का हर कार्यकर्ता इन सम्मेलनों में उपस्थित रहेंगे।

संपदा कार्ड
सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं को 'संपादा' (सम्मान, पहचान, दायित्व) कार्ड भी वितरित किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति और माइक्रो मैनेजमेंट प्लान बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर विजय की प्रतिज्ञा लेंगे। 
विज्ञापन


बूथों के डिजिटाइजेशन
बीते दो साल में मध्यप्रदेश में संगठन के सुदृढ़ीकरण और बूथ सशक्तीकरण के लिए सभी 64,523 बूथों पर अभियान चलाए गए। इसके साथ ही संगठन में आधुनिक तकनीक समावेश की दृष्टि से बूथों के डिजिटाइजेशन का काम भी किया गया और कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें