सेज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति इंजी सीएमडी संजीव अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में गुरुवार को नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें देश के वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के मूल मंत्रों की दीक्षा दी। इस आयोजन में देशभर के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के पत्रकारिता और जनसंचार के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्हें मीडिया के बदलते परिप्रेक्ष्य, डिजिटल युग की चुनौतियां और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर गहन मार्गदर्शन मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में सेज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति इंजीनियर सीएमडी संजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए नई दृष्टि और दिशा दी। कॉन्क्लेव में पांच समानांतर पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनमें मीडिया में रोजगार के अवसर, एआई और तकनीकी उन्नति द्वारा पत्रकारिता का सुधार, कला और सांस्कृतिक पत्रकारिता, सच की आवाज उठाने की चुनौतियां और फील्ड जर्नलिज्म जैसे समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। पैनल चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक, शरद द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, सर्मन नागले समेत कई प्रमुख मीडिया विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कई अन्य प्रतिष्ठित अतिथियों ने भी पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य पर चर्चा की।