फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime News: भोपाल के आरिफ नगर में भारी पुलिस बल तैनात, हालात सामान्य; तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Tue, 09 Sep 2025 06:31 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Crime News Today: भोपाल के आरिफ नगर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पत्थरबाजी करने वालों पर केस दर्ज किया गया है। हालात सामान्य बने हुए हैं। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते अभी-भी पुलिस बल तैनात हैं। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के गौतम नगर स्थित आरिफ नगर के सामने सोमवार रात गणेश झांकी पर हुई पत्थरबाजी के बाद अब यहां के हालात सामान्य हो गए हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चरण सिंह कुशवाह (33) पूर्वी निशातपुरा बैरसिया रोड पर रहते हैं और मार्केटिंग का काम करते हैं। वह हिंदू एकता नवयुवक श्री गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष भी हैं। उनकी समिति ने मोहल्ले में गणेश झांकी की स्थापना की थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे सभी लोग गणेश झांकी को विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी किसी ने झांकी पर पथराव कर दिया था
कुछ देर बाद उनकी झांकी आरिफ नगर स्थित गेट नंबर दो के पास पहुंची, तभी किसी ने झांकी पर पथराव कर दिया, जिससे मूर्ति खंडित हो गई। इसको लेकर झांकी के साथ चल रहे लोगों ने चल समारोह रोक दिया और नारेबाजी करते हुए पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। समिति के सभी लोग सड़क पर ही बैठ गए और जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन से ज्यादा थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 

ये भी पढ़ें- MP News: शिप्रा में बही आरक्षक 61 घंटे बाद भी लापता, कार भी नहीं मिली, अब रणनीति बदली; 130 जवान तलाश में जुटे
विज्ञापन
विज्ञापन


 रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन 
पुलिस अफसरों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर रात पुलिस ने चरण सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी यामीन, अब्दुल हलीम और साहिल बच्चा नामक युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इलाके में तनाव का माहौल होने के कारण मंगलवार को भी भारी पुलिस फोर्स तैनात रखा गया है। अफसरों ने बताया कि फिलहाल यहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर के स्कूल में बम का मेल, तुरंत पहुंची पुलिस, बच्चों को बाहर निकाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें