फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 24 घंटे में 312 नए पॉजिटिव, इंदौर में सबसे ज्यादा 166 मरीज मिले

Thu, 21 Jul 2022 01:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के डराने वाली रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 7669 लोगों की जांच में 312 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा 166 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश कोरोना अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के डराने वाली रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 7669 लोगों की जांच में 312 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा 166 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 48 मरीज भर्ती हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 47 हजार 577 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 35 हजासर 357 रिकवर हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 746 संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है। बुधवार को 161 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 1434 एक्टिव केस हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 312 नए कोविड प्रकरण सामने आए हैं। 161 स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 1434 हैं। पिछले 24 घंटे में लिए गए सैम्पल 7662 हैं। संक्रमण दर 4.07 प्रतिशत है। रिकवरी की दर 98.6 प्रतिशत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में एक पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ है। वर्तमान में पुलिस के एक्टिव केस छह हैं। 24 घंटे में वैक्सीनेशन 95,847 का हुआ है। इसे मिलाकर अब तक 12.16 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। आज से मध्यप्रदेश में बूस्टर डोज का राज्यस्तरीय महाभियान शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


21 जिलों में मिले संक्रमित
प्रदेश के 21 जिलों में संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 166 मरीज हैं। बालाघाट में 1, बैतूल में 1, भोपाल में 61, दतिया में 2, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 7, हरदा में 1, होशंगाबाद में 5, जबलपुर में 25,  कटनी में 2, खंडवा में 7, खरगोन में 3, मंडला में 6, मुरैना में 3, नरसिंहपुर में 5, रायसेन में 2, सागर में 1, सीहोर में 7, शिवपुरी में 2, उज्जैन में 4 संक्रमित मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें