फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा, बीते 24 घंटे में 74 मरीज मिले, एक की मौत

Mon, 27 Jun 2022 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 74 नए मरीज मिले हैं जबकि जबलपुर में एक मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 74 नए मरीज मिले हैं जबकि जबलपुर में एक मरीज की मौत हो गई है। रविवार को 6236 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 74 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 26 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 24 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 6 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में 1044081 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 875 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 741 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को 70 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 465 एक्टिव केस हैं।

14 जिलों में नए संक्रमित मिले 
प्रदेश के 14 जिलों में नए संक्रमित मिले हैं। इनमें बालाघाट में 1, भोपाल में 22, डिंडौरी में 1,  ग्वालियर में 4, इंदौर में 26, जबलपुर में 7, खंडवा में 2, खरगोन में 1, मंडला में 1, नरसिंहपुर में 4, रायसेन में 1, सागर में 1,उज्जैन में 1, सीहोर में 2 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें