फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Congress: सरकार का विरोध करने दिल्ली जाएंगे युवा कांग्रेस, बीजेपी मुख्यालय में सौंपेंगे घोटाला कर्मठ अवॉर्ड

Tue, 25 Jun 2024 05:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी युवा कांग्रेस का 27 जून को बीजेपी सरकार की शिक्षा नीति और शिक्षा माफियाओं के विरोध में संसद भवन का घेराव करेंगे। इस दौरान बीजेपी मुख्यालय में घोटाला कर्मठ अवॉर्ड सौंपेंगे।
विज्ञापन
विवेक त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। अब दिल्ली तक जाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र और मप्र की भाजपा सरकार में नीट, नर्सिंग, व्यापमं, पटवारी, डीमेट जैसे अनेक महाघोटाले हुए हैं, जिससे छात्र का भविष्य अंधकारमय है। सरकार की शिक्षा नीति शिक्षा माफियाओं की कठपुतली बनी हुई है। मप्र के युवाओं ने आक्रोशित होकर भाजपा को ‘घोटाला कर्मठ अवॉर्ड’ से सम्मानित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बता दें कि 27 जून को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश भर के हजारों युवा दिल्ली पहुंचकर केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और शिक्षा माफियाओं के विरोध में जंगी प्रदर्शन कर संसद भवन का घेराव करेंगे और घोटाला कर्मठ अवॉर्ड भाजपा मुख्यालय को सौंपेंगे। त्रिपाठी ने बताया कि मप्र में नर्सिंग महाघोटाले को दबाने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। परंतु आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस का विधायक दल इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है। एक तरफ भाजपा सरकार दोषी तत्कालीन मंत्री और अधिकारियों को बचाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इतना ही नहीं उक्त संबंध में सबूत और दस्तावेजों मिटाने के लिए मंत्रालय में आग तक लगवा दी गई।

बड़े अधिकारियों को बचाने कर्मचारियों पर कर रहे कार्रवाई
विवेक त्रिपाठी ने कहा है कि अधिकारियों पर आंच न आए, इसलिए छोटे कर्मचारियों पर दिखावटी कार्रवाई कर घोटाले पर पर्दा डालने की साजिश रची जा रही है। विगत दिवस नर्सिंग काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार चंद्रकला दिवगैया को जब सेवा से बर्खास्त किया गया तो उन्होंने मीडिया को एक बयान जारी कर बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा फर्जी नर्सिंग कॉलेज में जांच की कार्रवाई करने से रोका जाता था। त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुये कहा कि वहीं वरिष्ठ अधिकारी आज तक उन्हीं पदों पर काबिज हैं, उनसे प्रदेश की भाजपा सरकार कब पूछताछ करने वाली है? दुख का विषय है कि मप्र में शिक्षा माफिया इतना मजबूत है कि न्यायालय द्वारा सीबीआई से कराई जाने वाली जांच को भी खरीद-फरोख्त कर जांच को प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें