प्रदेश के दो सीटों पर हुए उप चुनाव की मतगड़ना में कांग्रेस को गड़बड़ी का डर लग रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रावत के रिश्तेदारों को मतगणना के दिन माईक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी से हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है।
मध्य प्रदेश में दो विधानसभा में हुए उपचुनाव में जमकर हंगामा हुआ उसके बाद अब 23 नवंबर को वोटों की मतगणना होना है। उससे पहले कांग्रेस ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है। इसे लेकर कांग्रेस जहां पार्टी स्तर पर रणनीति बना रही है वहीं चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। भाजपा प्रत्याशी और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रामनिवास रावत के रिश्तेदारों और स्वजातीय बंधुओं को मतगणना से दूर रखने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी. धनोपिया ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत करते हुए विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दिन भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के स्वजातीय बंधु एवं रिश्तेदारों को माईक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
25 माईक्रो आब्जर्वर मीणा रावत समुदाय के
धनोपिया ने कहा कि विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी वनमंत्री रामनिवास रावत के इशारे पर कार्यरत जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर श्योपुर किशोर कन्याल द्वारा रावत के स्वजातीय एवं रिश्तेदारों को मतगणना दिवस पर 32 माईक्रो आब्जर्वर नियुक्त कराया गया है जिनमें से 25 माईक्रो आब्जर्वर मीणा, रावत समुदाय के होकर उनके रिश्तेदार है तथा अन्य 7 उनके निजी सम्पर्कों में रहने वाले कर्मचारी है। जिससे स्पष्ट है कि मतगणना दिन भी उसी तरह की अनुचित गतिविधिया सम्पन्न होगी, जैसी मतदान दिन हुई है।
इन 32 लोगों की की गई नियुक्ति
धनोपिया ने कहा कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा द्वारा नियुक्त 32 माईक्रो आब्जर्वर जो कि भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के खास व्यक्ति है उनके प्रति अविश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल मतगणना दिवस पर ड्यूटी से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
1- पुखराज मीणा, 2- संजय कुमार मीणा 3- राकेश कुमार मीणा 4 विजेन्द्र कुमार मीणा 5-जलधारी मीणा 6- राजेश कुमार मीणा 7’ राहुल चौधरी 8-अजय कुमार मीणा 9- अनिल प्रातप सिंह 10- अभिषेक मीणा 11- अवनीत कुमार 12- आकाश अग्रवाल 13- ओमशिव मीणा 14- कपूर सिंह 15- कृष्णकुमार मीणा 16 गोविन्द सिंह मीणा 17- टिन्कू मीणा 18- दीपक प्रजापति 19- देवनारायण मीणा 20- देवेश कुमार 21- धर्मेन्द्र सिंह मीणा 22- नरेन्द्र सिंह 23- पवन मीणा 24- मनीष कुमार मीणा 25- मनोज कुमार शर्मा 26- मयंक गुप्ता 27- राजेश दीक्षित 28- रामनरेश यादव 29- रामभरत मीणा 30- लोकेश मीणा 31- रविन्द्र कुमार मीणा 32- मोहित श्रीवास्तव।धनोपिया ने कहा कि उपचुनाव की मतगणना में नियुक्त किये गए सभी 32 माईक्रो आब्जर्वर को परिवर्तित कर सर्वहारा वर्ग के बिना पक्षपात करने वाले अधिकारी/कर्मचारी तैनात किये जाए जिससे कि मतगणना निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सके।