फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, 2017 बैच के अफसरों को मिल सकती है कमान

Sun, 11 Oct 2026 09:14 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में जल्द ही बड़े प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है। सरकार 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी में है, वहीं 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों को जिलों की कमान मिल सकती है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल जल्द हो सकता है। सरकार 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी में है। प्रस्तावित बदलाव में ऐसे जिलों को शामिल किया गया है, जहां लंबे समय से पदस्थ कलेक्टरों को हटाकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि इस बार 2017 बैच के बचे हुए आईएएस अधिकारियों को भी जिलों की कमान मिल सकती है। 
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर पर जिन जिलों के कलेक्टरों को बदले जाने की चर्चा है, उनमें हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, बालाघाट, पांढुर्णा, मंदसौर, सिंगरौली, नीमच, खंडवा, पन्ना और जबलपुर शामिल हैं। इनके अलावा कुछ और जिलों में भी बदलाव किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- एमपी: मोहन यादव का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- अराजकता फैला रहे, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत
विज्ञापन


हालांकि, अंतिम सूची मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा के बाद ही तय होगी। सरकार की संभावित सूची में 2017 बैच के उन आईएएस अधिकारियों के नाम प्रमुखता से शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें अभी तक कलेक्टर के रूप में लंबे समय की जिम्मेदारी नहीं मिली है। इससे प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठता और अनुभव के साथ नए अधिकारियों को जिलों की कमान देने का संतुलन बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में ओबीसी आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज: कमलनाथ का भाजपा पर हमला, 27% आरक्षण बहाल करने की मांग

कलेक्टरों के साथ कुछ संभागों में कमिश्नर स्तर पर भी बदलाव हो सकता है। जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में नए कमिश्नर की पदस्थापना की चर्चा है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के सीईओ परीक्षित झाड़े को भी बदले जाने की चर्चा है। वहीं प्रशासनिक फेरबदल में मंत्रालय और राजभवन स्तर पर भी कुछ पदों पर बदलाव की संभावना है।

ये भी पढ़ें-  एमपी: प्रदेश के 20,456 निजी स्कूलों को मिलेंगे 502 करोड़, आरटीई के 8.19 लाख बच्चों की फीस होगी प्रतिपूर्ति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें