फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज विशेष बाड़े में चीतों को छोड़कर गांधी सागर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे

Sun, 20 Apr 2025 07:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मध्य प्रदेश के नीमच और रामपुरा में लगभग 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे नीमच-सिंगोली मार्ग और भाटखेड़ा-नीमच-डूंगलावदा (जावद फंटा) सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जावद और रामपुरा में लगभग 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे नीमच-सिंगोली मार्ग और भाटखेड़ा-नीमच-डूंगलावदा (जावद फंटा) सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे।  295.69 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना, जिसकी लंबाई 85.52 किमी है, का निर्माण एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा। इसमें 10 मीटर चौड़ी सड़क के साथ 1-1 मीटर चौड़े शोल्डर होंगे। परियोजना के अंतर्गत 75.39 किमी सड़क डामरीकरण और 10.13 किमी सड़क पेवमेंट क्वालिटी कांक्रीट (पीक्यूसी) से बनेगी। इसके अलावा 133 पुल-पुलियों का पुनर्निर्माण/चौड़ीकरण भी किया जाएगा। यह कार्य 24 माह में पूर्ण किया जाएगा। इस सड़क से किसानों को मंडियों तक सुगम आवागमन मिलेगा और क्षेत्र का व्यवसायिक व सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन


रामपुरा में मुख्यमंत्री 106.53 करोड़ की लागत से बनने वाली 16 किमी लंबी सीमेंट कांक्रीट 4-लेन डिवाइडर सड़क का भूमि-पूजन करेंगे। यह मार्ग भाटखेड़ा से नीमच होते हुए डूंगलावदा (जावद फंटा) तक बनेगा। दोनों ओर 7.5 मीटर चौड़ी पीक्यूसी सड़क के साथ 1.5 मीटर चौड़े शोल्डर भी होंगे। 24 पुल-पुलियों का पुनर्निर्माण/चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रामपुरा में कॉलेज से कार्यक्रम स्थल तक रोड-शो करेंगे और मेला ग्राउंड पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत लाभ वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री खिमला स्थित गांधी सागर अभयारण्य पहुंचेंगे, जहां वे चीता परियोजना के तहत बने विशेष बाड़े में चीतों को छोड़कर गांधी सागर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें