फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: एमपी में गोवंश के लिए 60 करोड़ रुपए जारी करेंगे सीएम, 3 हजार से ज्यादा गोशालाओं को मिलेगी मदद

Mon, 09 Nov 2026 10:41 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गोवर्धन पूजा पर मध्यप्रदेश की 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए राशि जारी करने के साथ पशुपालकों को भी सम्मानित करेंगे।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सोमवार को प्रदेशभर में गौ-पूजन और पशुपालक सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश की 3 हजार से अधिक पंजीकृत गोशालाओं को 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता राशि दी जाएगी। इस राशि से गोशालाओं में रखे गए 5 लाख 51 हजार निराश्रित गोवंश के खाने-पीने और देखभाल की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 'गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना' के तहत चयनित पशुपालकों को भी सम्मानित करेंगे। सरकार का उद्देश्य गोवंश के संरक्षण के साथ पशुपालन को बढ़ावा देना और गोशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  देवास शराबकांड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, छह साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल जायसवाल पार्टी से बाहर

गोशालाओं को प्रति गाय 40 रुपए रोजाना मिल रहा अनुदान
प्रदेश सरकार की ओर से गोशालाओं में संरक्षित प्रत्येक गोवंश के लिए प्रतिदिन 40 रुपए का अनुदान दिया जाता है। इसी व्यवस्था के तहत 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि अंतरित की जाएगी। इसका उपयोग गोवंश के चारे, देखभाल और दूसरे जरूरी इंतजामों पर किया जाएगा। यह आयोजन संस्कृति विभाग के अधीन श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और पशुपालन एवं डेयरी विभाग मिलकर कर रहे हैं। न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी के अनुसार, सरकार गोशालाओं को मजबूत बनाने और निराश्रित गोवंश के बेहतर रखरखाव के लिए लगातार काम कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में दिवाली की रात आग का तांडव: तीसरी मंजिल पर फंसा परिवार, 40 फीट ऊंचाई से रस्सी के सहारे तीनों को बचाया
विज्ञापन


बेहतर पशुपालन करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
समारोह में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य गांवों में पशुपालन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों की गोशालाओं में भी गोवर्धन पूजा और गौसेवा से जुड़े कार्यक्रम होंगे। 

उज्जैन से भोपाल और फिर इंदौर जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार का कार्यक्रम उज्जैन से शुरू होगा। सुबह 9:30 बजे वे उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल पहुंचकर दोपहर करीब 12:25 बजे रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री इंदौर के लिए रवाना होंगे। यहां एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए आशापुरा गांव पहुंचेंगे। वहां गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के साथ कामधेनु गौशाला का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद उनका उज्जैन जिले के हासामपुरा जाने का कार्यक्रम भी निर्धारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें